महराजगंज/ठूठीबारी। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लिए जाने पर बुधवार की सुबह डगरुपुर के युुुवाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आतिशबाजी की। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए।
तिरंगा यात्रा को एसएसबी के ठूठीबारी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने रवाना किया। इस दौरान भारत माता की जय की घोष से क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा शीशगढ़, खैैरटवां, मंगलापुर, मोहनापुर, रमगढवां, लक्ष्मीपुर, डगरुपुर, खैैरहवां जंगल, खैैराटी, जिगिनिहवां चौराहे से पुन: डगरुपुर चौराहे पर पहुंची। यात्रा में रामअवध यादव, पिन्टू मद्धेशिया, शंभू मद्धेशिया, धनंजय त्रिपाठी, मनोज शर्मा, उमेश मौर्य, दिलीप मद्धेशिया, इंद्रजीत वरुण, शेखर मद्धेशिया, विश्व बंधु मद्धेशिया, गौतम शर्मा, दूधनाथ मौर्य आदि शामिल रहे।एडवोकेट वेलफेयर बार एसोसिएशन ने पाकिस्तान में आतंकियों का अड्डा तबाह होने पर खुशी जताई। अधिवक्ता हरिगोपाल पांडेय, कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, मारकंडेय, धीरेंद्र कुमार, उपेंद्र नाथ द्विवेदी, सतीश, विनोद कुमार त्रिपाठी, उपेंद्र नाथ द्विवेदी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि भारतीय सेना आतंकियों को जवाब देना शुरू कर दिया है। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार वायु सेना के पराक्रम पर संपतिहा के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय वायु सेना की साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल, रिजवान अहमद, विजय खरवार, शंकर रौनियार, अंशु जायसवाल, इनामुल हक, राजेंद्र गोंड़, नरेश प्रसाद आदि ने खुशी जाहिर की।