फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवां में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला

Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पालिका नौतनवां में सड़क की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को तहसीलदार नौतनवां अरविंद कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की शाम नवीन मंडी रोड से गांधी चौक तक अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


तहसीलदार नौतनवा अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क की पटरी पर रखे जरनेटर को हटाने को लेकर अधिशासी अधिकारी व दुकानदार से नोकझोंक हो गई। उसके बाद जरनेटर का दो हजार रुपये का चालान काटा गया। एक किराने की दुकान पर अधिक मात्रा में पॉलिथीन का थैला मिला। उसे जब्त कर 6200 रुपये का चालान काटा गया है। अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें