महराजगंज। ठूठीबारी सीमा से सटे नेपाल के नवलपरासी जिले के महेशपुर भंसार कार्यालय पर भारतीय घरेलू उपायोग के लिए नेपाली लोगों की ओर से खरीदे गए सामान पर 100 रुपये मूल्य से ऊपर सीमा शुल्क लगने पर प्रदर्शन किया गया। मधेशवादी पांच दलों के राजनीतिक संगठनों ने महेशपुर कस्बे से व्यापारियों संग विरोध प्रदर्शन करते हुए सीमा शुल्क को वापस लेने की मांग की। महेशपुर भंसार कार्यालय का घेराव किया।
भंसार कार्यालय महेशपुर घेराव का नेतृत्व कर रहे पांच दलों के राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि घरेलू उपयोग में लाने वाले सामान पर सीमा शुल्क लगाने से क्षेत्र की गरीब जनता पर सीधा असर देखने को मिल रहा है। इससे तस्करी बढ़ेगी। राजस्व की क्षति हो रही है। प्रदर्शन के दौरान जनमत पार्टी केंद्रीय सदस्य बाल गोविंद चौधरी, मुकुर गिरी, ओम प्रकाश चौधरी,राधारमण पांडेय, गोविंद पटेल, नागेंद्र अग्रहरि, सुनील पटवा, अर्जुन मौर्य, पप्पू यादव, रविन्द्र पटेल, संतोष गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद