महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने डॉ. विजय मल्ल को नोटिस जारी किया है। उन्होंने दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है। उन्होंने बताया कि डॉ. विजय मल्ल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली क्षेत्र में संचालित पीएचसी लक्ष्मीपुर देउरवा में तैनात थे। 18 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में तैनात किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने तैनाती स्थल पर अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किए हैं। इससे सीएचसी पर मरीजों को इलाज को लेकर परेशानी हो रही है। संवाद