महराजगंज। बुधवार को एसपी सोमेंद्र मीणा ने जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आठ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक मृत्युंजय उपाध्याय को पकड़ी चौकी प्रभारी से पुलिस लाइन, विजय यादव को संपतिहा चौकी प्रभारी से प्रभारी रीट सेल में तैनात किया गया। वहीं शाहिद सिद्दीकी को फरेंदा थाने से चौकी प्रभारी आईटीएम, जयहिंद भारती आईटीएम चौकी से संपतिहा चौकी प्रभारी बनाया गया। अभय कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी खनुआ से चौकी प्रभारी पकड़ी, अमित रंजन को थाना घुघली से चौकी प्रभारी भगवानपुर बनाया गया है। भूपेंद्र सिंह वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली से चौकी प्रभारी खनुआ तो वहीं रोहित सबिता को चौकी प्रभारी भगवानपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना भिटौली बनाया गया है।