फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक और वाहन मिला, अन्य वाहन स्वामियों ने एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे में किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर लापता किए गए वाहनों में से एक और बुधवार की रात को उसके स्वामी को गोरखपुर में मिला। अन्य वाहन स्वामियों ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक से वाहन दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

वाहन स्वामी सद्दाम हुसैन, सगीर अहमद, तैयब अंसारी व पप्पू प्रसाद ने बताया कि एक जालसाज ने रेलवे में किराए पर लगवाने के नाम पर चारपहिया वाहनों को लिया था। किराए के रूप में 1,000 रुपये प्रतिदिन देने का आश्वासन दिया था। कुछ दिनों बाद वाहन का किराया मिलना बंद हो गया।
बाद में पता चला कि उनके वाहन रेलवे में नहीं कहीं और चलाए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही उससे वाहन वापस करने को कहा लेकिन आरोपी वाहन वापस नहीं कर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें