फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव, होंगी प्रतियोगिताएं

Wed, 07 Feb 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में अब वार्षिकोत्सव होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद समेत प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 1724 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें दो लाख नौ हजार 182 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को अच्छा रखने के लिए शासन समय-समय पर निर्देश जारी करता रहता है। विद्यालयों में वार्षिकोत्सव आयोजित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। सांस्कृतिक आयोजन के साथ शिक्षा के महत्व, बच्चों की उपस्थिति, गृह आधारित शिक्षा, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विद्यालय के पुरातन छात्रों को भी बुलाया जाएगा, कार्यक्रम की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए शिक्षक व अभिभावक के साथ बैठक भी कराई जाएगी। बच्चों के शैक्षिक स्तर, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत होने वाले सुधार कार्य, आउटऑफ स्कूल बच्चों के लिए शारदा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए समर्थ योजना सहित अन्य योजनाओं की उपयोगिता पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें