फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण प्रक्रिया का वीडियो बनाएंगी एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम टीकाकरण प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्ड कर इसे स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक ग्रुप में साझा करेंगी। साथ ही, यूविन पोर्टल पर टीकाकरण से संबंधित डेटा अपलोड करेंगी। इस डेटा की विस्तृत जानकारी के आधार पर केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, जिले में 422 स्वास्थ्य उप केंद्र संचालित हैं, जहां हर महीने हजारों गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। पिछले वर्ष की एक रिपोर्ट के अनुसार, टीकाकरण कवरेज प्रगति ठीक नहीं था। कुछ क्षेत्रों में यह आंकड़ा बहुत कम है। नई व्यवस्था के तहत एएनएम प्रत्येक टीकाकरण सत्र का वीडियो बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें