फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिर में गंभीर चोट की वजह से हुई थी अंकुर की मौत

Tue, 06 Feb 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेऊरवां थाना क्षेत्र के कुडवा उर्फ मुडकटियां निवासी अंकुर पासवान की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई थी। सिर के अलावा उसके शरीर में और भी कई गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके बाएं ललाट, दाहिने घुटने पर चोट, दाहिने पैर के अंगूठे पर चोट, पैर के दूसरे अंगूठे की जड़ पर बायीं ओर व बाएं पैर पर भी चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा दाहिने हाथ की हथेली पर जलने का निशान बाएं कंधे के ऊपर चोट के गंभीर निशान मिले है। सिर के शीर्ष पर भयंकर सूजन, बाएं कान के पीछे सूजन व मस्तिष्क और झिल्ली के नीचे और ऊपर खून के धब्बे मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी होने पर परिवार में चिख पुकार मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
श्यामदेऊरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुडवा उर्फ मुडकटिया निवासी अंकुर पासवान का शनिवार की शाम अचानक तबीयत खराब हो गया। परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के बहनोई सुनील पासवान ने बताया कि अंकुर का मोबाइल से किसी से गालीगलौज हुआ.था। उसी रात को कुछ लोग आए और उसे उठा ले गए। जब वह वापस आया तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। चोट देखने से ऐसा लग रहा था कि उसे किसी ने बुरी तरह से मारा पीटा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट की वजह से मौत होने की पुष्टी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी से मिले मृतक के परिजन, कार्रवाई की मांग
मंगलवार को मृतक अंकुर पासवान के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिला। उन्होंने पनियरा पुलिस पर मृतक को मारने पिटने का आरोप लगाया। मृतक का भाई विनोद पासवान ने बताया कि मेरे भाई अंकुर पासवान को बिना किसी कारण के एक फरवरी की रात लगभग 11.30 बजे पनियरा थाने की पुलिस पकड़कर ले गई। पनियरा पुलिस ने अपने अधिकार का दुरूपयोग करते हुए हमारे भाई को पकड़कर थाने पर ले जाकर बुरी तरह से मारे-पीटे, जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में धारा 151 की कार्रवाई करके चालान कर दिया गया। पुलिस के मारने की वजह से अंकुर पासवान का मानसिक संतुलन बिगड गया। उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पनियरा थाने के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर आभा सिंह ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। गांव में हथियार लेकर घूम रहा था। इस दौरान उसकी दो लोगों से मारपीट भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें