फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुरालियों से नाराज युवक ने रेता अपना गला, हालत गंभीर

Tue, 08 Apr 2025 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ससुरालियों से विवाद के बाद युवक ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। युवक को गंभीर हालत में सीएचसी परतावल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुक्ल निवासी इस्तेयाक की शादी सात वर्ष पहले नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 11 निवासी लतीक अहमद की बेटी सना के साथ हुई थी। सोमवार को इस्तेयाक अपनी साली की शादी में शामिल होने ससुराल आया था। जहां किसी बात को लेकर ससुरालियों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद इस्तेयाक अपनी पत्नी को साथ लेकर घर जाने लगा। लोगों के समझाने-बुझाने पर मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद युवक फिर आया और शोर शराबा करने लगा और ब्लेड से अपना गला रेत लिया।

परिजन उसे सीएचसी परतावल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष पटेल मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार, वीडियो में युवक खुद ही अपना गला काटते हुए देखा जा रहा है। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें