फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैलन में तेल नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने जाम किया मार्ग

विज्ञापन
घुघली-सिसवा मुख्य मार्ग पर पेट्राल डीजल को लेकर जाम लगाते लोग।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक आवागमन रहा बाधित, आधार कार्ड पर दिया गया पांच-पांच लीटर तेल
विज्ञापन

पंप मालिक द्वारा गैलन में डीजल देने से मना करने पर भड़के किसान
खुशहालनगर। घुघली-सिसवा मुख्य मार्ग पर स्थित मां भगवती किसान सेवा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को डीजल नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक किसानों ने मुख्य मार्ग जाम रखा। पुलिस के समझाने पर किसान माने। इसके बाद आधार कार्ड पर किसानों को पांच-पांच पांच-पांच लीटर डीजल दिया गया।
जानकारी के अनुसार, किसान ट्रैक्टर, बाइक में बांध कर पंपिंग सेट मां भगवती किसान सेवा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप तक लाए और अन्य कृषि उपकरणों के लिए पेट्रोल पंप पर गैलन में डीजल लेने पहुंचे थे लेकिन पेट्रोल टंकी के कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए गैलन में तेल देने से इनकार कर दिया। इससे लोग भड़क गए और करीब 7.50 बजे घुघली-सिसवा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष घुघली ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद करीब 8.40 बजे जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे अपने भारी-भरकम कृषि उपकरणों को हर बार पेट्रोल पंप तक नहीं ला सकते। गैलन में तेल न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने एकजुट होकर पेट्रोल टंकी के सामने ही घुघली-सिसवा मुख्य मार्ग को घेर लिया और वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग और नाराजगी जाम पर बैठे किसानों ने पेट्रोल पंप प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मुख्य मार्ग पर चक्का जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। व्यस्त मार्ग होने के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी थीं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित किसानों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया और पेट्रोल पंप मालिक से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि उनकी कृषि आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नियमों के दायरे में रहकर उचित समाधान निकाला जाएगा। अधिकारियों के ठोस आश्वासन और तेल आपूर्ति सुचारू कराने के वादे के बाद किसानों ने जाम हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। हालांकि, इस दौरान इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली सूरज कुमार ने बताया कि गैलन में तेल न मिलने के कारण किसान आक्रोशित थे जिसके कारण वह सड़क को जाम कर दिए थे। उन्हें समझा बुझाकर वापस। भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें