फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिकायत से नाराज प्रधान दे रहा हत्या की धमकी

Sun, 17 Sep 2023 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के ढेसो गांव में धांधली की शिकायत करने से नाराज ग्राम प्रधान ने एक व्यक्ति को हत्या करने की धमकी दी है। पीड़ित ने जिले के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


ढेसो गांव के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति रामेश्वर साहनी ने बताया है कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर हुए धांधली की शिकायत उसने 21 दिसंबर 2022 को किया था। इस मामले में जांच के बाद 24 अगस्त 2023 को ग्राम प्रधान के खाते पर रोक लगा दी गई। आरोप है कि इससे नाराज ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों की मदद से हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। आगे इन्होंने कहा कि शिकायत के बाद हुई कार्रवाई से नाराज ग्राम प्रधान पहले भी गांव की रहने वाली एक अनुसूचित महिला के साथ साजिश रचकर कोर्ट की मदद से छेड़छाड़ सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था, लेकिन जांच के बाद महिला की ओर से दर्ज कराया गया केस झूठा निकला। ऐसे में अब प्रधान मेरी हत्या कराने के लिए साजिश रच रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने कहा की राजनीति द्वेष के चलते रामेश्वर के खिलाफ पहले भी केस दर्ज कराया गया था, जो जांच में झूठा निकला। धमकी देने का प्रकरण सामने नहीं आया है। जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें