फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन दिलाने के नाम पर ठगी, एसपी के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 17 Sep 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र की मंजू ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले में श्यामदेउरवां पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी मंजू देवी ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसके पति व देवर मिलकर जमीन खरीदना चाहते थे। उसी दौरान प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले नरायन चौधरी निवासी ग्राम मुड़कटिया टोला कटहिया से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने एक जमीन बैनामा कराने के नाम पर एक लाख सत्तर हजार रुपये ले लिया। उसके बाद पता चला कि जमीन का बैनामा पहले से किसी दूसरे व्यक्ति ने करा लिया है। जानकारी होने के बाद उसने आरोपी को दिए हुए रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने हिलाहवाली करना शुरू कर दिया। 29 मार्च 2022 को श्यामदेउरवां थाने में सुलहनामा कराया गया। इसमें आरोपी ने छह माह में रुपये वापस देने की बात कही, लेकिन अभी तक आरोपी पैसा नहीं दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी नरायन चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें