फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति से नाराज होकर नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

Wed, 11 Sep 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। धानी खड़खड़िया पुल से फोन से बात करते-करते एक महिला ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर महिला को बचा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर में बृजमनगंज थाना क्षेत्र ग्राम सभा पुरंदरपुर के टोला बेलनहवा निवासी सरिता देवी का पति सूरज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इससे नाराज होकर बुधवार की शाम करीब पांच बजे सरिता घर से निकलकर धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के पुल पर पहुंची और मोबाइल से बात करते हुए नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रहा कि उसका पति सूरज भी उसका पीछा करते हुए मौके पर पहुंच गया। सरिता के नदी में छलांग लगाते ही पुल पर मौजूद युवकों ने भी उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। बाद में उसे नदी से बाहर निकाला। पुलिस चौकी धानी के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें