महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से उपराजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी, हेड मुंशी, नलकूप चालक, सींचपाल पद समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेशभर के सिंचाई विभाग के कर्मियों में असंतोष है। आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने जिला संयोजक बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिला संयोजक बृजेश कुमार यादव ने कहा कि ये पद सिंचाई विभाग की कार्यशक्ति की रीढ़ हैं। इनकी अनुपस्थिति से ग्राम स्तर पर नहरों, लघु नहरों, और राजकीय नलकूपों के संचालन, रखरखाव और किसानों तक समय पर पानी पहुंचाने की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी। धरने में शिवशंकर राय, विजय प्रताप सिंह, परमेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, बसंतलाल श्रीवास्तव, पंकज सिंह, राजेंद्र प्रसाद, किशोर, अर्जुन प्रसाद, रत्नाकर चौबे, रामप्रीत, रामचंद्र मौजूद रहे। संवाद