फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर न मिलने पर फूटा आक्रोश...किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बरगदवां में नौतनवा इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए सुबह 6 बजे से ही लग गई थी लंबी कतार
विज्ञापन

लगाकर इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं का धैर्य टूटा
ठूठीबारी। गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने बरगदवा में इंडेन गैस एजेंसी नौतनवा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर समय पर नहीं मिलता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नौतनवा क्षेत्र के बरगदवां बाजार गांव के मुख्य तिराहे के समीप शनिवार की सुबह छह बजे नौतनवा इंडेन गैस एजेंसी से सिलिंडर आने की सूचना उपभोक्ताओं को मिली। इसके बाद बरगदवां, मंगलापुर, पिपरा, रमगढ़वा, देवघट्टी सहित आधा दर्जन गांव के उपभोक्ता करीब 300 खाली गैस सिलिंडर की लाइन लगा डिलीवरी वाहन का इंतजार करने लगे। करीब 6 घंटे बाद दोपहर 12 बजे जब गैस डिलीवरी वाहन नहीं पहुंचा तो उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया। आक्रोशित उपभोक्ता एजेंसी संचालक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता प्रदीप तिवारी, कुंदन गुप्ता, जगदीश प्रसाद, अमरावती देवी, कृपाल तिवारी, ओमकार, संतोष वर्मा, राजेश नायक, दिनेश, सर्वेश कुमार, डेबा, सर्वजीत गुप्ता आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि नौतनवा इंडेन गैस एजेंसी से क्षेत्र के करीब पंद्रह हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। महीने भर से गाड़ी आने का इंतजार कर रहे है। बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

भारत गैस एजेंसी से ठूठीबारी में डिलीवरी सेवा ठप

ठूठीबारी। भारत गैस एजेंसी निचलौल से ठूठीबारी क्षेत्र में डिलीवरी सेवा ठप होने से उपभोक्ता परेशान है। उपभोक्ता गीता देवी, संतोष पाठक, सीमा देवी, पंकज, राजू, राजेश सिंह, संजय, राजकुमार व मुन्नी देवी आदि लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। कुछ उपभोक्ताओं को तो डिलीवरी का मैसेज भी मिल चुका है लेकिन इसके बावजूद गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। मजबूरन चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस संबंध में गैस एजेंसी प्रबंधन से मोबाइल पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।
वर्जन
रेगुलर गैस सिलिंडर भेजने के लिए गैस एजेंसी को बोला गया है। अगर कोई दिक्कत है तो उसे दूर करा दिया जाएगा।
-कर्ण सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें