फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में कार्रवाई नहीं होने से भड़के वकील

Thu, 14 Dec 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौतनवां तहसील में कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
नौतनवां। साथी वकील पर जानलेवा हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से भड़के रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वकीलों ने बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। वकीलों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना था कि नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार बृजमनगंज क्षेत्र के दुबौलिया बरगाहपुर में अपनी ससुराल में नेवासादार हैं। 12 नवंबर को वह एसओ बृजमनगंज की पहल पर हुए सुलह-समझौते के आधार पर ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे।

इसी बीच विपक्ष के लोगों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के एक माह बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ता संघ ने डीएम, एसपी और एडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


फिर भी आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज नहीं किया गया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। कहा कि जब तक पीड़ित की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। तब तक उनका कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा।

इस मौके पर साधुशरण मिश्र, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार शर्मा, अनिल कुमार, अनिल चौधरी, प्रमोद कुमार, रवींद्र नाथ त्रिपाठी, समीउल्ला अंसारी, हबीबुर्रहमान खां, साजिद अली, जितेंद्र कुमार, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें