महराजगंज। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हाईटेक बनाने की पहल पर अधिकारियों की उदासीनता भारी पड़ रही है। मोबाइल सभी कार्यकर्ताओं को देकर विभाग रिचार्च कराना भूल गया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकत्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विभाग के अधिकारी के बयान में विरोधाभास है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुसार रकम नहीं मिली है, जबकि विभाग की नजर में खाते में रकम भेज दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जिले में 3,164 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं
। 2,764 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों पर कार्यरत हैं। पोषण ट्रेकर एप कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को मोबाइल विभाग की ओर से दिया है। मोबाइल देने के बाद हर माह रिचार्ज कराने के लिए विभाग को रकम देनी थी, लेकिन जिले में ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रकम नहीं मिलने से स्वयं के खर्चे पर मोबाइल रिचार्ज कर रहे हैं।
हर माह स्वयं रकम का इंतजाम कर मोबाइल रिचार्ज कराना पड़ रहा है। खाते में रकम अब तक नहीं मिला है, इसके लिए विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। समस्या पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
छाया भारती, जिलाध्यक्ष, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एसोसिएशन
-
समस्या हो रही है, लेकिन किसी उधारी रकम लेकर तरह से काम चालान पड़ रहा है। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए रकम अब तक नहीं मिली है।
मीरा देवी, पिपराबाबू, आंगनबाड़ी केंद्र
हर माह मोबाइल रिचार्ज कराना जरूरी है, ऐसे में किसी तरह से इंतजाम कर मोबाइल रिचार्ज कराना पड़ रहा है। रकम मिल जाता तो ठीक रहता है। राजमति देवी, महुअवा, आंगनबाड़ी केंद्र
-
पोषण ट्रेकर एप कार्य करने के लिए मोबाइल का रिचार्ज रहना जरूरी है। उधार लेकर किसी से काम चलाना पड़ रहा है। रकम कब मिलेगी, कुछ पता नहीं है।
परमशीला, सलामतगढ़, आंगनबाड़ी केंद्र
निदेशालय से सीधे आंगनबाड़ी के खाते में रकम भेजी जाती है। रकम नहीं मिलने की शिकायत किसी ने नहीं की। सभी के खाते में रकम जा रही होगी। आंगनबाड़ी पास बुक प्रिंट कराएं, इससे जानकारी हो जाएगी।
दुर्गेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
-