फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर्व नहीं मनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर

Tue, 17 Oct 2017 12:14 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
धनतेरस पर्व नहीं मनाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं का धरना 30वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिद के कारण उनकी मांगें नहीं मान रही है। सरकार का यह रवैया आगे भी जारी रहा तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मांगें मनवाने के लिए 22 अक्टूबर से लखनऊ में धरना देंगे। अब आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन सरकार के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ने का मूड बना ली है। आंगनबाड़ी धरना देकर अपनी मांग को शासन आैर प्रशासन को बता रही हैं, लेकिन जिले में हम लोगों के प्रदर्शन की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि अपने मांगों को लेकर सभी कार्यकर्ता 30 दिन से धरने पर हैं। दशहरा धरना स्थल पर बीत गया और अब धनतेरस और दीपावली भी करीब है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपावली, धनतेरस के साथ ही छठ भी नहीं मनाएंगे। उनकी मांगों के प्रति सरकार की उदासीनता से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संगठन के जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि सरकार अपने वादे को भूल गई है। जब चुनाव आता है तब तो वादे किए जाते हैं, लेकिन शासन में आने के बाद सभी वादे भूल जाते हैं। वादा पूरा करने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकताओं को जो मानदेय मिलता है, वह इस महंगाई के दौर में बहुत कम है।
विज्ञापन


उन्होंने मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगें पूरी करने की मांग की। हम कोई ऐसी मांग नहीं कर रहे हैं, जिससे सरकार पूरी न कर दें, लेकिन सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियाें का सम्‍मान ही नहीं कर रही है। इस मौके पर राजमती, पुष्पा, आरती, माधुरी, सत्येन्द्र, नूरजहां, शांति पटेल, ज्ञानमती, दिलीप, शोभा, नाजम, संगीता, राजकुमारी, राजदुलारी, अशोक, सरोज, परवेज, विनोद, रूना, राजनंदनी, अंबिका के अलावा तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें