फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला मतदान कर्मियों की मदद करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 16 May 2024 05:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 2164 आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनात कार्यकर्ता भी मतदान के दिन अपने निकटतम बूथों पर सेवा देंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सीडीओ संतोष कुमार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। नोडल अधिकारी को 20 मई से पहले सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है कि किस कार्यकर्ता की ड्यूटी किस केंद्र पर लगाई जाएगी। यह भी ध्यान रखने को कहा गया है कि तैनाती स्थल से बूथ की दूरी अधिक न हो।
विज्ञापन


एक जून को महिला मतदाताओं और कर्मियों की मदद के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात रहेंगी। वह बूथ पर महिला मतदान कर्मियों के बच्चों को न सिर्फ संभालेंगी, बल्कि उन्हें निजी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी करेंगी। इसी प्रकार की सुविधा वह मतदान के लिए बूथ पर पहुंची महिला मतदाताओं को भी देंगी। भीषण गर्मी में सुराही का डंडा पानी और ओआरएस का पैकेट उपलब्ध कराएंगी। बुजुर्ग महिलाओं को भी बूथ के भीतर ले जाने तथा बाहर तक पहुंचाने में भी मदद करेंगी।
-

सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी सीडीओ के निर्देश पर निकटतम बूथों पर लगाई जाएगी। यह महिला मतदान कर्मी व महिला मतदाताओं की मदद करेंगी। सूची 20 मई तक तैयार कर सीडीओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दुर्गेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें