बृजमनगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पंचायत भवन बहादुरी बाजार, मैनहवा चौराहे, सैयद अहमद इंटर काॅलेज बहादुरी बाजार में दीवार पर प्रचार संबंधी स्लोगन लिखा है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि अगर कहीं ऐसा है तो तत्काल हटवा दिया जाएगा। संवाद