फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Mon, 30 Sep 2024 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संगीता भारती ने बताया कि सरकार ईसीसी एजुकेटर की भर्ती कर रही है। वर्तमान में आंगनबाड़ी को अपने कार्य क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है, लेकिन इनके साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री से मांग किया है कि एजुकेटर भर्ती को निरस्त कर उनकी जगह आंगनबाड़ी का चयन किया जाए।
मुख्य सेविका की ओर से प्रत्येक ब्लॉकों पर धनादोहन बंद करने, ग्राम प्रधानों द्वारा धनादोहन पूर्ण रुप से बंद करने, समूह की महिलाओं द्वारा खाद्यान्न उठान पर राशन का बंदरबांट बंद करने, घुघुली ब्लॉक में करीब 22 साल से तैनात मुख्य सेविका को स्थानांतरित करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमिरुननिशा, जिला संरक्षक सत्येंद्र पटेल, जिला संयोजक नागेंद्र दूबे, जिला सह प्रभारी प्रेमचंद प्रजापति, जिला महामंत्री संजू, जिला संगठन मंत्री आशा जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें