फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लेनदेन के विवाद में युवक को गाड़ी से फेंका

Mon, 30 Sep 2024 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। दक्षिणी बाईपास के एक चाय की दुकान पर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र के गिरगिटिया टोला साधु निवासी राजू सहानी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रुपये के लेनदेन का हिसाब फरेंदा के एक चाय की दुकान पर हो रहा था। उसी दौरान आरोपियों से विवाद हो गया। आरोपियों ने गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। इसके बाद उनकी कार में जबरदस्ती बैठ गया। आरोपियों ने कुछ दूर आगे ले जाकर गाड़ी से बाहर फेंक दिया, जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना को देखकर अगल बगल के काफी लोग जुट गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की ज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें