चौक बाजार। रामग्राम टीले के स्थान पर भगवान बुद्ध के आठवीं अस्थि अवशेष पर बने स्तूप की मान्यता के परिपेक्ष में उत्खनन कराया जा रहा है। पुरातात्विक टीम ने बुधवार को भी निर्धारित ट्रेंच ले आउट के भीतर दो ब्लाॅकों में लगभग दो फीट गहरी खुदाई की। इसमें प्राचीन काल के ईंटों के टुकड़े व एक ईंट मिली। साथ ही टीले से अनेक तरह के जीव भी निकल रहे हैं, जिसका पुरातात्विक टीम डॉक्यूमेंट्री भी बना रही है। टीले के भीतर छिपे कुछ सांप दिखाई दिए, जिनको पुरातात्विक टीम ने जंगल में छोड़ दिया।
पुरातत्वविद डॉ. आफताब हुसैन ने बताया कि अभी तक दो ब्लाॅकों में लगभग दो फीट गहराई तक खुदाई हो चुकी है। प्राप्त ईंट को संरक्षित कर उसपर शोध होगा।