फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने वजन दिवस का बहिष्कार कर उठाई आवाज

Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने वजन दिवस का बहिष्कार कर उठाई आवाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर वजन दिवस का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उनकी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उनका कहना था कि मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन शुरू हुए चालीस दिन बीत गए लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उधर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रों पर आयोजित वजन दिवस का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 40 दिन से धरना दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि वह किसी के बहकावे में न आएं और एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने में जुटे रहें। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस लड़ाई का परिणाम अच्छा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का भय दिखाकर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित के लिए शुरू हुआ आंदोलन मांगें पूरी होने तक रुकने वाला नहीं है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान माधुरी, माया, पूनम, सरोज, जावित्री, राजनंदनी, राजदुलारी, शिल्पी, रूना, मंजू, ज्ञानमति, पुष्पा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें