कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में शनिवार की सुबह गोरखपुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, कोल्हुई निवासी पिंटू शनिवार की सुबह कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में एक बस आती दिखाई दी। बस को देखकर चालक घबरा गया और कार से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ते ही कार सड़क के काफी बाईं ओर चली गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।