फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन कब्जा करने के दौरान कहासुनी में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
जमीन कब्जा करने के दौरान कहासुनी में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने पिटाई कर जमीन पर गिराकर जान से मार डालने का लगाया आरोप, ग्राम प्रधान समेत 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के पड़री खुर्द गांव में मंगलवार को जमीन पर कब्जा को लेकर हुए विवाद विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि वह और उनके साथियों ने जमीन पर गिराने के बाद पीट कर मार डाला। ग्राम प्रधान ने आरोप में बेबुनियाद करार दिया है। मामले में ग्राम प्रधान समेत 10 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पड़री खुर्द गांव में ग्राम सभा की आठ डिस्मिल जमीन को ग्राम सभा के ही 80 वर्षीय हरिवंश का वर्षों से कब्जा है। जिसपर ग्राम सभा से वह मुकदमा भी लड़ रहे थे। ग्राम प्रधान के अनुसार कोर्ट की ओर से ग्राम सभा के पक्ष में फैसला भी हो गया था, जिसको तहसीलदार व थानाध्यक्ष को संज्ञान में लेते हुए जमीन की बाउंड्री हो रही थी। पूर्व में कब्जाधारक व ग्राम प्रधान से कहा सुनी हो गई। बात विवाद को देखते हुए थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान व उक्त पक्ष को थाने बुलवाया। जिसमें ग्राम प्रधान तो आए लेकिन कब्जाधारक पक्ष नहीं आया। कब्जाधारक हरिवंश ग्रामीणों से झगड़ते रहे और अचानक बेहोश हो कर गिर गए, जिसके उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर सदर एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष नीरज राय घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान धनंजय कुमार का कहना है कि वाद को सुलझाने के लिए थानाध्यक्ष घुघली ने थाने पर बुलाया था। इस दौरान ग्रामीणों और हरिवंश से कहा-सुनी होती रही। इसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। जमीन कब्जे के संबंध में मृतका के पौत्र धीरेंद्र पांडेय ने घुघली पुलिस व लेखपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों की साजिश के कारण मामला उलझा रहा। तहरीर देकर प्रधान समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया कि वहीं लोग मारपीट कर जमीन पर गिराकर बाबा को मार डाले। इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इन्हीं लोगों के वजह से बाबा की जान गई है।
घुघली थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार आरोपी ग्राम प्रधान समेत 10 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सदर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

-सरकारी जमीन कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान व कब्जाधारक में कहासुनी के बीच कब्जाधारक हरिवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने लेखपाल व घुघली पुलिस पर आरोप लगाया है कि बिना जमीन के विषय में समझे ग्राम प्रधान को चहारदीवारी चलवाने के कह दिया। सदर एसडीएम दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि लेखपाल राहुल प्रकाश गौतम को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें