फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोल्हुई में मकान का निर्माणाधीन गेट गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 9.30 बजे हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के परसाखाड़ गांव में मकान का निर्माणाधीन गेट गिरने से अरबाज (9) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसाखाड़ निवासी सोनू ने सोमवार को ही अपने मकान का मुख्य गेट लगवाया था। बुधवार को दोपहर बाद बारिश शुरू हुई जो लगातार जारी रही। इसके चलते गेट के आसपास की मिट्टी गीली हो गई थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 9.30 बजे पड़ोस के कुछ बच्चे गेट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक गेट गिर गया। हादसे में पड़ोसी गुलमोहम्मद का बेटा अरबाज उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकालकर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें