फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार व अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने कार और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विगत बुधवार को एक अज्ञात कार की ठोकर से घायल निचलौल निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई। निचलौल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच हर्रेडीह निवासी काजल ने सिंदुरिया पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि चार मार्च की शाम चार बजे मेरे पति भगवान दास गुप्ता उर्फ भगवंत अपनी बाइक से चिउटहा से निचलौल घर वापस आ रहे थे। अभी वह भेडिया गांव में राजेश्वर पटेल के घर के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर वह वहीं गिर गए। पुलिस व लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह बताया कि कार व अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें