फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रास्ते में गाड़ी रोककर मारपीट का आरोप, पांच नामजद पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आई है। ग्राम बरगाहपुर टोला पालजोत निवासी अनिल कुमार यादव ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की शाम करीब 4 बजे वह अपने मामा के घर हरनामपुर जा रहे थे। इनायत नगर चौराहे पर गाली-गलौज करते हुए उनकी गाड़ी रोक कर रोशन, सतीश, मोनू, युवराज, विकास सहित आठ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उनके छोटे भाई सुधीर यादव और लोकेश यादव को भी बुरी तरह पीटा गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह बताया कि अनिल कुमार यादव की तहरीर पर आरोपी रोशन, सतीश, मोनू, युवराज, विकास व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें