भिटौली। क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज संपर्क मार्ग पर रुदलापुर के पास बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भिटौली थाना क्षेत्र के रुदालपुर निवासी रामश्री (65) साइकिल से धर्मपुर से सरसों का तेल लेकर घर जा रहे थे। गांव की ओर जाने के लिए मुड़े थे तभी बाइक से महराजगंज की तरफ से आ रहे चौक थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी विवेक भारती से टकरा गए। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र के अनुसार, शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद