फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ''मैं जिंदा हूं साहब'' की तख्ती लटकाकर तहसील पहुंचा बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज के गुजरौलिया निवासी बुजुर्ग ने खुद को मृत दिखाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

कई वर्षों से लगा रहा है तहसील के चक्कर, बुधवार को लौटा निराश
फरेंदा। तहसील परिसर में बुधवार को एक बुजुर्ग गले में ''मैं जिंदा हूं साहब'' लिखी तख्ती गले में माला की तरह पहने हुए पहुंचा। उसके पहुंचते ही मौजूद लोग उसे घूरने लगे। सभी उससे ऐसा करने की वजह पूछ रहे थे। मामला जानने के बाद लोग भी आश्चर्य में पड़ गए।
बृजमनगंज के गुजरौलिया निवासी विरजा पुत्र मुन्नू विगत कई वर्षों से तहसील का चक्कर काट रहे हैं। विरजा का आरोप है कि खतौनी में उन्हें मृत दिखाकर उनकी संपत्ति को हड़प लिया गया है। इस संबंध में वह कई बार उच्चाधिकारियों के सामने गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सका है। कोई अन्य रास्ता नहीं मिलने पर बुजुर्ग ने यह तरकीब अपनाई।
विज्ञापन

विरजा तहसील में इसलिए आए थे कि अपनी पीड़ा और समस्या से अधिकारियों को अवगत करा सकें। उन्होंने बताया कि 02-3-2021, 15-07-2023 और 19-10-2024 को तहसील दिवस में अधिकारियों के सामने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया था। फिर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को जब वह तहसील पहुंचे तो पता चला कि अधिवाक्ताओं की हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो रहा है। इस तरह वह एक बार फिर निराश हो कर लौट गए।
मांगे नहीं मानीं तो सड़क पर बैठ गए अधिवक्ता
24वें दिन भी जारी रहा अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन
फरेंदा। एसडीएम के स्थानान्तरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का जारी धरना 24वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को अधिवक्ता गेट के सामने दरी बिछा कर सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन करने लगे। अधिवक्ता एसडीएम के स्थानांतरण तक धरना प्रदर्शन की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण तहसील के विभिन्न कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कार्य बहिष्कार से वादकारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री बैनामा का काम भी काफी दिनों से ठप है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं नोटरी शपथपत्र आदि भी नहीं बन पाने के कारण वादकारी निराश लौट रहे हैं। तहसील गेट के अंदर सड़क पर अधिवक्ता उपजिलाधिकारी फरेंदा के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे है। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन उपजिलाधिकारी फरेंदा के स्थानांतरण तक अनवरत जारी रहेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष सेराज अहमद खान, सरोज मिश्रा, अष्टभुजा वर्मा, राघवेंद्र उपाध्याय, मनीष चौबे, वीरेंद्र तिवारी,रविन्द्र पासवान, आनंद गुप्ता, जितेन्द्र दत्त,अशफाक अहमद,परमात्मा त्रिपाठी, अभिषेक अग्रहरि,स्वामीनाथ,अखिलेश त्रिपाठी,राम प्रताप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें