फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज के युवक ने मारी थी नेपाली महिला को गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में एक महिला को गोली मारकर हत्या की कोशिश करने के आरोप में फरार चल रहे महराजगंज निवासी भारतीय युवक को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सितारे आलम अंसारी (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पश्चिम नवलपरासी जिले के पल्हीनंदन ग्रामीण नगरपालिका-3, बिलासपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते 20 अप्रैल को आरोपी ने रूपनदेही जिले के बुटवल उपमहानगरपालिका-11, बुद्धनगर में नाश्ते की दुकान चलाने वाली 29 वर्षीया बिपना उर्फ टीका बिष्टा छेत्री को गोली मार दी थी। वह पाल्पा जिले की रैनादेवी ग्रामीण नगरपालिका-3, बामघा की निवासी बताई गई हैं। घटना के बाद आरोपी भारत भाग गया था और छिपकर रह रहा था।
नेपाल पुलिस को रविवार को दोपहर में आरोपी के नवलपरासी क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद करीब तीन बजे लुंबिनी प्रदेश पुलिस कार्यालय, दांग और जिला पुलिस कार्यालय, नवलपरासी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी कृष्ण कुमार चंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से भारतीय नंबर प्लेट लगी एक बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें