फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, तीन घायल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चिरैयाकोट पेट्रोल पंप के पास शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची कोठीभार थाने की पुलिस व लोगों की मदद से घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
वहां घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बताया कि इस हादसे में सबयां निवासी प्रिंस चौरसिया 20, सिसवा निवासी आदित्य जायसवाल 24, ठूठीबारी निवासी आशीष 22 और प्रिंस गौड़ 18 सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें प्रिंस चौरसिया की मौत हो गई। उनके परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें