डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं की ओर से निकाली गई यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत व राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अमृत कलश यात्रा निकाली। स्कूल परिसर से निकली यात्रा का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने कलश में मिट्टी डालकर किया। इसके बाद कलश यात्रा धनेवा व बौलिया तक गई व वापस लौटी।
प्राचार्य ने कलश यात्रा के बाद छात्र-छात्राओं को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न स्थलों की मिट्टी को राजधानी तक पहुंचाना है। छात्र-छात्राएं इससे जुड़कर भारत की एकता को भावनात्मक रूप से मजबूत करने के लिए सभी को जागरूक करने का कार्य करें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने कहा कि हम सभी को अपनी मिट्टी से प्रेम करना चाहिए। इस दौरान मोहम्मद शमीम, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. प्रेरणा पाठक, डॉ. सरिता वर्मा, महेंद्र, बुधिराम आदि मौजूद रहे।