नौतनवा। नवयुवक सेवा समिति मां काली मंदिर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अमित जायसवाल को अध्यक्ष, पंकज उपाध्याय, विनोद पटवा, सुनील व अमित श्रीवास्तव को महामंत्री, गोपाल लोहिया को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र मद्धेशिया, महावीर जायसवाल व रमाशंकर सिंह को संरक्षक चुना गया। इसके साथ ही रमेश मद्धेशिया को उपकोषाध्यक्ष, अमित, मनोज, विनोद, राकेश व संतोष कुमार को उपाध्यक्ष, संतोष, उदयभान, रवि मद्धेशिया, नंदू जायसवाल, कल्याण, अमित आनंद व संतोष मद्धेशिया को मंत्री व गुड्डू जायसवाल को मीडिया प्रभारी चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने माता काली का आशीर्वाद प्राप्त कर पद व गोपनीयता की शपथ ली और मंदिर के विकास पर जोर देने का संकल्प लिया।