फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देवदह के प्राचीन स्तूप पर होगा तीन दिवसीय बौद्ध महासम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला में स्थित प्राचीन बौद्ध स्तूप पर 14 अक्तूबर से तीन दिवसीय बौद्ध महा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। देवदह में रविवार को बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा कर समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम तीन दिनों तक संचालित होगा। अध्यक्ष जितेंद्र राव ने बताया कि भगवान बुद्ध के ननिहाल बनरसिहा कला देवदह स्तूप पर 14 अक्तूबर से तीन दिवसीय प्रवज्जा प्रशिक्षण एवं देवदह महोत्सव कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी टीम जी-जान से जुट गई है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में नेपाल, थाईलैंड, कुशीनगर, कपिलवस्तु, सारनाथ, श्रावस्ती, नागपुर आदि जगहों से बौद्ध भिक्षुओं का आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें