फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा की सख्ती के बीच बारिश से भी जूझे अभ्यर्थी, 11 केंद्रों पर पीईटी संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) दूसरे दिन भी 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सख्त सुरक्षा जांच के साथ ही बेमौसम बारिश की परेशानी भी झेलनी पड़ी। चक्रवात अर्णव के प्रभाव से सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में कई अभ्यर्थी भीगते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे और परीक्षा के बाद इसी परेशानी के बीच वापस लौटे।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के मुताबिक, इस बार पेपर का स्तर मध्यम से कठिन रहा। रीजनिंग और गणित के सवालों में सबसे अधिक समय लगा। गणित में कैलकुलेशन आधारित प्रश्नों की अधिकता के चलते अभ्यर्थियों को समय प्रबंधन में परेशानी हुई। वहीं, इतिहास और भूगोल के सवालों ने भी खूब उलझाया। इतिहास में मौर्यकाल, सल्तनत काल और आधुनिक भारत से जुड़े घुमावदार प्रश्न पूछे गए। भूगोल में मानचित्र, भारत की नदियों और जलवायु से संबंधित सवाल अपेक्षाकृत कठिन रहे। हालांकि हिंदी और सामान्य जागरूकता के प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने आसान बताया। उन्हें उम्मीद है कि इन विषयों के सवाल बेहतर स्कोर बनाने में मदद करेंगे।

बारिश के चलते दोनों पालियों में कम रही उपस्थिति
खराब मौसम का असर परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति पर भी पड़ा। प्रशासन के अनुसार, जिले के 11 केंद्रों पर दोनों पालियों में 6808 में से महज 2936 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने में परेशानी और लगातार बारिश को कम उपस्थिति की प्रमुख वजह माना जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच और तलाशी के साथ ही जैमर लगाए गए थे। बारिश के बावजूद परीक्षा सभी केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें