फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अमडी सायफन का एप्रोच धंसा,100 एकड़ से अधिक फसल में जलभराव

Tue, 01 Oct 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते चारों तरफ पानी से परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच सोमवार को झुलनीपुर देवरिया शाखा के अमडी पुल से पुरब की ओर निकले सायफन का एप्रोच धंस गया। इसके चलते सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब 100 से अधिक एकड़ धान और गन्ने की फसल में जलभराव है।
विज्ञापन

किसानों का मानना है की विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते उनके मंसूबे पर पानी फिर चुका है। वही जिम्मेदार धंसे एप्रोच को मरम्मत करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के किसान अरविंद पांडेय, अशोक पांडेय, अंबरीश तिवारी, उमाशंकर पाल, रामचंद्र यादव, तनवीर, सद्दाम, आफताब, मेहताब, शैलेश पाल, संजय पाल, शंभू मद्धेशिया, महेंद्र, कमलेश आदि ने कहा की सायफन का एप्रोच धसने से गांव मिश्रौलिया, शीतलापुर, गिरहिया सिवान के धान और गन्ने की फसल में जलभराव है। इन किसानों का आरोप है की जिम्मेदार कार्य के प्रति गंभीर नहीं रहते हैं।
एप्रोच धंसने से खेतों में लहलहा रही फसलें पूरी तरह से डूबी चुकी है। जब तक खेतो से जल निकासी होगी। करीब 50 फीसदी से अधिक फसल नष्ट हो जाएगी। एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा की मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर धंसे एप्रोच की जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें