फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवलपरासी से काठमांडो जाने के वैकल्पिक मार्ग भी बंद, पर्यटक फंसे

Tue, 24 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नवलपरासी के दुमकीबास क्षेत्र में रोके गए वाहन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में बारिश के कारण आवागमन में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अब तो नवलपरासी से काठमांडो जाने के वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। इससे पर्यटक वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन

उन्हें किसी तरह से नेपाल पुलिस आगे बढ़ाने में जुटी है। बिनयी त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका एक के दुमकीबास में पुल टूटने के बाद डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन बहने के बाद वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। सोमवार से यह मार्ग भी बंद हो गया।
जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक वाईपी ढकाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण बिनयी त्रिवेणी-3 स्थित खरंगे नदी में पानी का बहाव तेज के कारण वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं। फिलहाल इस मार्ग के दाऊने-दुमकीबास भाग में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण बढ़े जल प्रवाह के कारण ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर बिनई नदी पर बनाया गया अस्थायी डायवर्जन बह गया। इसके बाद रोके गए छोटे और मध्यम (12 चक्के तक) वाहनों को हांगसी गेट, सरदी और जियामीरे हाईवे जैसे वैकल्पिक आंतरिक मार्गों से निकाला जा रहा है।
बारिश के साथ नदियों और नालों में पानी का बहाव और अस्थायी डायवर्जन के लिए विश्वसनीय व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रकों को 60 किलोमीटर दूर गैंडाकोट में रोका गया : सोमवार को पुलिस ने एक सप्ताह से बंद दाऊने सड़क खंड पर यातायात जाम को रोकने के लिए मालवाहक ट्रकों को 60 किलोमीटर दूर गैंडाकोट में रोक रखा है। पुलिस अधीक्षक वाईपी ढकाल ने बताया कि उक्त मार्ग पर जाम को रोकने के लिए 60 किलोमीटर पूर्व गैंडाकोट और हरकपुर में ट्रकों को रोका गया है। नारायणगढ़ से बुटवल जाने वाले ट्रकों को गैंडाकोट क्षेत्र में रोका गया है। बुटवल से नारायणगढ़ आने वाले सभी ट्रकों को बरदाघाट में रोका गया है। सड़क परियोजना पूर्वी खंड की प्रमुख अनुचा घिमिरे ने बताया कि दाउने में बजरी के 500 टिपर रखे गए हैं। यातायात को फिर से शुरू करने के लिए लंबे वाहनों और ट्रकों को दाउने से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई है।
पोखरा होकर काठमांडों जाने के लिए 100 किमी अधिक दूरी : नारायरा घाट चितवन और नवलपरासी के रास्ते काठमांडों जाने वाला मार्ग बंद हो गया है। सोमवार को वैकल्पिक मार्ग भी बंद होने से अब यात्रियों के सामने मुसीबत हो गई है। पोखर के रास्ते पाल्पा में मार्ग खुलने के बाद यात्री पोखरा के रास्ते काठमांडो-मुगलिंग होते हुए काठमांडों जा रहे हैं। इसके कारण उन्हें 100 किलोमीटर की अत्यधिक यात्रा करनी पड़ रही है। नेपाल बेलहिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक प्रकाश थापा ने बताया कि काठमांडों जाने के लिए पोखरा होकर छोटी गाड़ियां जा रही है। इसमें 100 किलोमीटर से अधिक यात्रा करनी पड़ रही है। इस रास्ते जाने के लिए चालकों ने किराया दोगुनी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें