टैक्स बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आलोक शाही
महराजगंज। टैक्स बार एसोसिएशन के जिला इकाई पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार शाही को निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष उमाशंकर जासवाल को बनाया गया है। महामंत्री कपिलदेव प्रजापति, संयुक्त मंत्री सुभाष चंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्त, मीडिया प्रभारी चंदन कुमार केडिया निर्वाचित हुए हैं।
इस दौरान अधिवक्ता संतोष पांडेय, मनोज केसरी, अरविंद पटेल, दिलीप रौनियार, ऋषि देव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद