फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोस्टर पर लुभावनी बातें, सोशल मीडिया के जरिए जाल में फंसाया

Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तिवारी चौराहा पुराना परतावल में जालसाज पूनम टेक्निकल इंस्टीट्यूट एंड ट्रेड टेस्ट सेंटर खोलकर बेरोजगारों को ट्रेनिंग देता था। शुुरुआत में वह सेंटर का प्रचार-प्रसार गांव-गांव कराया।
विज्ञापन

पोस्टर पर लुभावनी बातों के जरिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी सेंटर के बारे में बताया। बेरोजगार युवकों को लगा की यहां सपने सचमुच में साकार हो जाएंगे, लेकिन वक्त के साथ सब कुछ बिखर गया। अब बेरोजगार युवक इधर उधर भटकने को विवश हैं, दूसरी ओर आरोपी फरार है। गुलरभार सुबास कुमार ने बताया कि चार माह पहले सोशल मीडिया में सेंटर के बारे में जानकारी मिली तो परतावल गया था। वहां जाने पर कार्यालय में कुछ देर बाहर खड़ा रहने के लिए कहा गया। इसके बाद कुछ देर तक इंतजार किया। करीब तीन घंटे इंतजार के बाद अंदर पहुंचा तो वहां सेंटर का संचालक आदित्य द्विवेदी मिला। उसने चिकनी चुपड़ी बातों में फंसा लिया। सुबास ने बातचीत के दौरान संचालक की कथनी करनी को बयां किया।
उसने बताया कि तमाम युवाओं को उसने ठगा है। वहीं मिश्रवलिया गांव के रोहित ने बताया कि बातचीत के दौरान संचालक ने एक एलबम दिखाया था। उसमें देश विदेश की तस्वीरें थी। बाहर काम करने वाले युवाओं की फोटो रखा था। बातचीत के दौरान वह बताता था की विदेश में नौकरी पाने की राह ट्रेनिंग के बाद आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें