फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस अभिरक्षा में युवक की हालत बिगड़ने का आरोप

सार

लक्ष्मीपुर के पिपरा परसौनी निवासी युवक अजय की पुलिस थाने में तबीयत अचानक बिगड़ गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे थाने बुलाया था। युवक के भाई ने पुलिस पर टॉर्चर का आरोप लगाया, हालांकि हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी के युवक को पुरंदरपुर पुलिस किसी मामले में बृहस्पतिवार को थाने ले गई। आरोप है कि थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे लेकर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी तरफ पीड़ित के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा परसौनी निवासी अजय को पुरंदरपुर पुलिस थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि किसी महिला ने 1090 पर फोन कर पिपरा परसौनी निवासी अजय के विषय में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने युवक को पुरंदरपुर थाने बैठा दिया। शिकायतकर्ता महिला को बुलाया गया, इसी दौरान युवक अजय की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में युवक को सीएचसी लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण गुप्ता ने बताया कि युवक की हालत गंभीर थी, मगर अब खतरे से बाहर है। दूसरी तरफ युवक अजय के भाई विजयपाल का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाने में उसके भाई को टॉर्चर किया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि आरोप निराधार है। युवक अपनी मां के साथ आया था। उसके खिलाफ छेड़खानी की शिकायत थी। उसने बताया कि सीने में दर्द है, और बीपी की शिकायत रहती है। उसे तत्काल सीएचसी में भर्ती कराकर इलाज कराने के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें