फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चंदा मांगने गए लोगों से दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
ज्ञापन साैंपने जाते ग्रामीण।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। ग्राम बीसोखोर में प्रत्येक तीन वर्ष पर आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के लिए चंदा मांगने के दौरान विवाद का मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि चंदा मांगने के दौरान आयोजक मंडल के साथ गांव के ही धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विनोद कुमार, पंडित चन्द्रभूषण पांडेय, मार्कंडेय सिंह, अनिल शर्मा, गोविन्द, राजेश शर्मा और अमन सहित कई दर्जन लोगों ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर बताया है कि ग्रामसभा बीसोखोर में प्रत्येक तीन वर्ष पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाता है। मंगलवार को आयोजक मंडल के कुछ सदस्य गांव में घूम कर चंदा इकठ्ठा कर रहे थे। आरोप है कि धर्म परिवर्तन कर चुके गांव के ही कुछ लोगों ने चंदा देने से इंकार करते हुए दुर्व्यवहार किया और मारपीट के लिए आमादा हो गए। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने लिए सुरक्षा की मांग की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें