फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गल्ले की दुकान के आवंटन में अनियमितता का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा के ग्राम विश्वनाथपुर पड़वनिया की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने खुली बैठक में आवंटन की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। मिठौरा के ग्राम विश्वनाथपुर पड़वनिया की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने नंदिनी देवी के नेतृत्व में शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए खुली बैठक में दुकान आवंटित करने की मांग की।



नंदिनी देवी ने बताया कि गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त होने के बाद उप जिलाधिकारी सदर के पत्रांक 21 मई 2026 के अनुसार नई दुकान के आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। इसके लिए नामित नोडल अधिकारियों में एडीओ सहकारिता आशीष कुमार सिंह, एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अमरेन्द्र राज यादव तथा बीएमएम (स्वयं सहायता समूह) द्वारा पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन




महिलाओं का आरोप है कि बैठक के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की आवेदिकाओं से हस्ताक्षर कराए गए और कार्यवाही रजिस्टर भी लिया गया, लेकिन चयन प्रक्रिया की जानकारी नहीं दी गई। जब आवेदिकाओं ने चयन की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि कोटे का चयन ब्लॉक कार्यालय में किया जाएगा। महिलाओं का कहना है कि शासनादेश तथा उप जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन खुली बैठक में ही किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन




महिलाओं ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विधि-विधान और शासनादेश के अनुसार दुकान का आवंटन सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान रेखा निषाद, अमृता, पूनम सहित कई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें