फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध तरीके से समूह का मानदेय निकालने का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासिनी सोनी ने शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह से मिलने वाले मानदेय को अवैध तरीके निकाले जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में सोनी ने कहा है कि वह कुछ महिलाओं के सहयोग से गायत्री स्वयं समूह संचालित करती हैं। उनका समूह गांव के सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय का संचालन तीन वर्ष आठ माह से कर रहा है। अब तक आठ माह का ही मानदेय हम लोगों को मिला है। शेष मानदेय फर्जी हस्ताक्षर करके निकाल लिया गया है। इसकी शिकायत ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक पहले भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने मांग किया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर बकाया 32 माह की मानदेय दिया जाए। इस दौरान पर दुर्गावती, मंजू, उर्मिला, किरण, निर्मला, सरोज मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें