फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकार की योजनाओं से देश का हो रहा चौमुखी विकास

Mon, 25 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबो​धित करते केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।
विज्ञापन
सिसवा बाजार। ग्राम गेरमा में रविवार को आयोजित भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरगामी सोच और योजनाओं से देश का चौमुखी विकास हो रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार फिर सत्ता में आएगी और भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद देश को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिला है, जिसने वैश्विक स्तर पर भारत को ऊंचाई दी है। मोदी सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसकी निगरानी करते हुए उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आवास, पीने का पानी, उज्जवला गैस योजना, गांव और शहर को रोशनी देने वाली सौभाग्य योजना, कोविड कॉल में जानता को अंत्योदय योजना के माध्यम से अनाज की आपूर्ति करना, किसान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं को गारंटी के साथ जन-जन तक पहुंचाया है। भारतीय जानता पार्टी की सरकार में 79 हजार करोड़ का बजट रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप उर्फ धीरू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, नागेंद्र मल्ल, राजेश त्रिपाठी, दीपक चौधरी, रामेश्वर जायसवाल, धीरज तिवारी, राजन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें