फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें

Sat, 08 Mar 2025 09:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने आगामी होली, रमजान और ईद पर्वों के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने थाना निचलौल में बीट प्रभारी, चौकी प्रभारी और थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने ठूठीबारी, बरगदवा, परसामलिक, निचलौल और चौक सहित अन्य संवेदनशील थाना क्षेत्रों का दौरा कर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलने पाए, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही, गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आम जनता के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें