फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
दूधरहवां गांव में लगे हैंडपंप के पानी की जांच करते एडीपीआरओ मनोज त्यागी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर सक्रिय हुआ महकमा
विज्ञापन

बीडीओ के नेतृत्व में गांव में निकली जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के मटिहनवां गांव के दुधरहवां टोला में 52 लोग बुखार से पीड़ित हैं। पीड़ितों के मुताबिक उनका बुखार अब धीर धीरे ठीक हो रहा है। गांव में सफाई व्यवस्था ठीक हो गई है। बीडीओ के नेतृत्व में गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा गांव में जाम पड़ी नाली की सफाई के साथ ही कूड़े कचरे को भी हटाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां गांव में कैंप कर रही है, वहीं ग्राम पंचायत की ओर से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराई जा रही है।
दुधरहवां टोला में कई लोगों को बुखार होने का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की सतर्क हुआ तो ब्लॉक स्तर से तुरंत राहत प्रदान करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई। रविवार को खंड विकास अधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में गांव के लोगों के अलावा आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हुए। रैली के माध्यम से स्वच्छ पेयजल के सेवन और आसपास सफाई रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। दूसरी ओर पंचायत राज विभाग की ओर से सफाई कर्मियों की टीम गांव में भेजी गई है। गांव के रामनाथ, अशोक भारती, प्रकाश, सुरेश, बृजलाल आदि ने कहा कि बुखार का प्रकोप अब धीरे धीरे कम हो रहा है। लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बुखार पीड़ितों की संख्या में इजाफा होने से अभी भी डर बना हुआ है। प्रधान पति बबलू सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराया जा रहा है। गांव को साफ सुथरा कर दिया गया है। मटिहनवां गांव में 22 टोले हैं। लोगों को स्वच्छ जल का सेवन के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर ने कहा कि जानकारी होने पर गांव में सफाई कर्मियों की टीम भेजी गई। वर्तमान में गांव को साफ सुथरा करा दिया गया है। नाली साफ कराने के साथ ही फागिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन

---------------------
गांव के कैंप कर रही डॉक्टरों की टीम
महराजगंज। मटिहनवां गांव के दुधरहवां टोला में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं की टीम गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रही है। बुखार से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। टीम में डॉ. आलोक सिंह, फॉर्मासिस्ट राजेश पांडेय, बीसीपीएम विनोद कुमार, रामवृक्ष, एएनएम व आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं। एसीएमओ डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि आशा एवं एएनएम के माध्यम से लोगों को क्लोरिन की गोली का वितरण कराया जा रहा है। गांव में बुखार पीड़ितों के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट जानकारी ली जा रही है। खून के 25 नमूनों की जांच कराई गई है लेकिन किसी में मलेरिया, डेंगू आदि की पुष्टि नहीं हुई है। जरूरी दवाएं लोगों को दी जा रही है।ं सतर्कता बरतते हुए कुछ और रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। बुखार पीड़ितों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

--------------
छोटे हैंडपंपों पर लगे लाल निशान
लेहडा बाजार। मटिहनवां गांव के दुधरहवां टोला में नोडल अधिकारी स्वच्छता मनोज त्यागी पहुंचे। उन्होंने सभी हैंडपंपों की जांच की। उन्होंने खराब हैंडपंपों को ठीक कराने को निर्देश दिया। सभी लोगों से अपील की कि पानी उबाल कर उसका सेवन करें। बुखार पीड़ितों के पास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य दिया गया है। दुधरहवां टोला में 27 छोटे हैंडपंप लगे हैं। जिनमें सेे 26 हैंडपंपों का पानी पीने से मना कर दिया गया है। साथ ही लाल निशान लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें