नौतनवा। कस्बे के वाल्मीकि नगर वार्ड में नशेड़ियों और जुआरियों के जमावड़े से स्थानीय लोग परेशान हैं। वार्ड के सभासद प्रमोद गौतम ने तहसील दिवस में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सभासद ने बताया कि वार्ड स्थित पुलिया के पास एक खाली मकान के नजदीक कुछ युवकों ने नशे और जुए का अड्डा बना लिया है। आए दिन यहां शराब का सेवन और जुआ खेला जाता है। इससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। डीएम ने सीओ नौतनवा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।